बदायूं, सितम्बर 26 -- Badaun News: उघैती, संवाददाता। घटना ने पुलिस के खुफिया तंत्र की पोल खोल दी। युवक-युवती से मारपीट, छेड़छाड़ और लूट की वारदात की आठ दिन तक पुलिस को भनक तक नहीं लगी। मामला तब खुला जब गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को अर्धनग्न वीडियो दिखाया। वीडियो में बाइक का नंबर भी नजर आया, जिसके सहारे पुलिस युवक तक पहुंची। यह भी पढ़ें- जंगल पहुंची युवती को घेरा, सात लोगों ने छेड़छाड़ कर बनाया अर्धनग्न वीडियो; बदायूं में भी जमुई जैसी घटनाजांच में वीडियो का महत्व उघैती की घटना में पुलिस की जांच जिस वीडियो से शुरू हुई, वही पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग भी बन गया। ग्रामीण ने जब अर्धनग्न वीडियो पुलिस को दिखाया तो पुलिस ने पहले वीडियो में दिख रहे युवक-युवती की पहचान शुरू की। इसी वीडियो में बाइक का नंबर भी सामने आया, जिसके आधार पर पुलिस युवक तक...