Badaun News: होलसेल दुकानदारों की मनमानी से बढ़ी परेशानी
बदायूं, सितम्बर 3 -- Badaun News: ओरछी। कस्बे के चौराहे और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बड़े होलसेल दुकानदारों की मनमानी से लोगों को महंगी दरों पर खाद्य पदार्थ एवं अन्य वस्तुयें खरीदनी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सरकार की मंशा के विपरीत बड़े व्यापारी दैनिक उपभोग की वस्तुओं और तंबाकू उत्पादों पर मनमाने तरीके से दाम बढ़ाकर खुलेआम मुनाफाखोरी कर रहे हैं। चंदौसी और ओरछी चौराहे के बड़े होलसेल व्यापारी चीनी, खाद्य तेल, घी, गुटखा, सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू जैसी रोजमर्रा की चीजों के रेट खुद ही बढ़ाकर बेच रहे हैं। जब फुटकर दुकानदार या ग्राहक इसका विरोध करते हैं, तो व्यापारी यह बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि पीछे से ही माल महंगा आ रहा है। हालांकि वास्तविकता यह है कि कंपनियों या सरकार की ओर से ऐसे कोई दाम नहीं बढ़ाए गये हैं। लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.