Badaun News: होर्डिंग लगाने के विवाद में नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि पर मुकदमा
बदायूं, अगस्त 6 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। श्रावण मास, रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं वाले होर्डिंग लगाने के दौरान विवाद हो गया। होर्डिंग लगाने से रोकने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि एवं उनके परिवार के भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसावां थाना क्षेत्र के कस्बा उसावां के वार्ड संख्या 11 निवासी अर्जुन कश्यप ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि चार अगस्त को वह नगर के विभिन्न तिराहों और चौराहों पर श्रावण मास, रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं वाले फ्लेक्स होर्डिंग लगवा रहे थे। होर्डिंग पर क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के फोटो लगे थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.