बदायूं, जुलाई 29 -- Badaun News: बदायूं। होटल में खाने के पैसे मांगने पर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, ईंटों और बर्तनों से हमला किया गया, जिससे एक युवक घायल हो गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के लावेला चौक का है। यहां कटरा ब्राह्मपुर के रहने वाले होटल संचालक संजीव कुमार साहू पुत्र स्व. रामगोपाल साहू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे तीन लोग उनके होटल पर खाना खाने आए। खाना खाने के बाद जब उनसे रुपये मांगे गए तो तीनों गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि तीनों ने होटल के बाहर खड़ी साइकिलें उठाकर अंदर फेंक दीं। इसके बाद ईंटों और होटल के बर्तनों से ह...