Badaun News: होटल में पैसे मांगने पर मारपीट, तीन पर मुकदमा
बदायूं, जुलाई 30 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। होटल में खाने के रुपये मांगने पर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई। तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, ईंटों और बर्तनों से हमला किया गया, जिससे एक युवक घायल हो गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के लावेला चौक का है। यहां कटरा ब्राह्मपुर के रहने वाले होटल संचालक संजीव कुमार साहू पुत्र स्व. रामगोपाल साहू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे तीन लोग उनके होटल पर खाना खाने आए। यह भी पढ़ें- Badaun News: होटल में पैसे मांगने पर मारपीट का वीडियो वायरल, तीन पर मुकदमा खाना खाने के बाद जब उनसे रुपये मांगे गए तो तीनों गालीगलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि तीनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.