Badaun News: होटल, ढाबों से डीजल चुराने वाला गिरफ्तार
बदायूं, सितम्बर 6 -- Badaun News: वाहनों से होटल, ढाबों पर खड़ी गाड़ियों से डीजल चुराने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की, तब तक उसके दो साथी भाग गए। जिले में एक गिरोह होटल ढाबों पर खड़ी गाड़ियों से डीजल चोरी करने का काम करते हैं। इसकी शिकायत मिलने के बाद एसओजी लगातार डीजल चोरी करने वाले लोगों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार शाम को बिनावर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार सामने आई तो पुलिस ने रुकवाने का प्रयास किया। बाद में कार के अंदर पूरा गिरोह पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम शिवराज पुत्र कैलाश निवासी पूरनापुर थाना बिथरी चैनपुर जिला बरेली बताया पकड़े गए युवक के पास से एक तमंचा एक कारतूस और चोरी का सामान मिला। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.