बदायूं, अगस्त 8 -- Badaun News: बिनावर। सरकारी हैंडपंप से पानी भरकर घर लौट रही महिला जर्जर दीवार गिरने से मलबे में दब गई। ग्रामीणों ने तत्काल उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही दफन कर दिया। मामला बिनावर थाना क्षेत्र के गांव ददमई का है। यहां रोजा बेगम 40 वर्ष पत्नी आसे अली शुक्रवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित सरकारी हैंडपंप से पानी भरकर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान गांव निवासी उम्मीद हसन के मकान की जर्जर दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक...