Badaun News: हृदय रोगियों को बदायूं में ही मिले बेहतर उपचार : महेश
बदायूं, अक्टूबर 30 -- Badaun News: मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने और हृदय रोगियों को स्थानीय स्तर पर समुचित उपचार उपलब्ध कराने के लिए सदर विधायक एवं पूर्व मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने पहल की है। उन्होंने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार एवं सेवानिवृत्त आईएएस अवनीश अवस्थी से मुलाकात कर जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए पत्र सौंपा। विधायक ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं मजबूत करने, चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार और हृदय रोगियों के बेहतर उपचार की व्यवस्था कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बदायूं और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए दूसरे जनपदों की दौड़ न लगानी पड़े, इसके लिए स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना जरूरी है।
मेडिकल कॉलेज की सुविधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.