बदायूं, नवम्बर 3 -- Badaun News: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की जिला टोली की बैठक सोमवार को रस्तोगी धर्मशाला में हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक सुधांशु ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। इसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों, हुतात्मा दिवस और हित चिंतक अभियान की तैयारियों पर चर्चा कर कार्ययोजना बनाई गई। जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह ने हित चिंतक अभियान की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में जगत, सलारपुर, समरेर और कादरचौक सहित विभिन्न प्रखंडों में संगठन के नए दायित्वों की घोषणा भी की गई।बैठक के बाद पदाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां हुतात्मा दिवस पर शहीद कारसेवकों की स्मृति में रक्तदान किया गया। यह भी पढ़ें- Shamli News: हुतात्मा दिवस पर विहिप-ब...