Badaun News: हिसाब को लेकर पिता से विवाद, बेटे ने लोहे की छड़ से सिर फोड़ा
बदायूं, अक्टूबर 1 -- Badaun News: कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गंज गांव निवासी प्रेमपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मिर्च की फसल के हिसाब को लेकर उसका बेटे रंजीत से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान रंजीत ने लोहे की छड़ से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रंजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.