Badaun News: हिंदू संगठन का कार्यकर्ता बताकर लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार
बदायूं, अगस्त 20 -- Badaun News: बदायूं। मुर्गियां लेकर जा रहे पिकअप चालक से लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके तीन साथी अभी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटा गया एक मोबाइल, 10,200 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की गई है। बदमाशों ने पिकअप चालक से 50 हजार रुपये की मांग की थी। चालक से 19,200 रुपये नकद और 800 रुपये पेटीएम के माध्यम से ले लिए गए थे। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले को लेकर हिंदू संगठन की ओर से भी पुलिस से शिकायत की गई थी। पुलिस फरार तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।
घटना का विवरण लूट की वारदात दातागंज कोतवाली के गंगा एक्सप्रेसवे इंटरचेंज और डहरपुर के बीच हुई थी। अलापुर थाना क्षेत्र के म्याऊं के रहने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.