बदायूं, जुलाई 13 -- Badaun News: हाफ वे होम में रह रहे एक 72 वर्षीय वृद्ध की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आवश्यक जांच में जुट गई है। बिनावर थाना क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे स्थित गांव घटपुरी के निकट संचालित हाफ वे होम (लॉन्ग स्टे होम) में रह रहे आले रजा 72 वर्ष की रविवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। केंद्र के केयरटेकर रितेष तिवारी ने बताया कि सुबह उन्होंने पेट में दर्द की शिकायत की थी। कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया। आले रजा को जनवरी 2022 में मानसिक रोगी अस्पताल, बरेली से यहां लाय...