Badaun News: हादसा---कार की टक्कर से महिला की मौत, चालक के खिलाफ मुकदमा
बदायूं, जुलाई 14 -- Badaun News: दातागंज, संवाददाता। खलीलपुर मोड़ पर कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और पांच वर्षीय नाती घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हादसे का विवरण बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र के गांव रहगांव निवासी धर्म सिंह पुत्र गोविंदराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह आठ जुलाई की शाम अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी और पांच वर्षीय नाती उज्ज्वल गौतम के साथ बाइक से गांव खड़सार में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। शाम करीब छह बजे देवचरा-दातागंज मार्ग पर खलीलपुर मोड़ के पास सामने से गलत दिशा से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। कार सड़क किनारे एक पेड़ से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.