Badaun News: हाईवे पर पलटी धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक घायल
बदायूं, अक्टूबर 22 -- Badaun News: बिल्सी। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर सतेती चौराहे के पास बुधवार दोपहर ट्रैक्टर का एक्सल टूटने से धान से भरी ट्रॉली सड़क पर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रॉली पलटने से हाईवे पर धान बिखर गया, जिससे काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। गनीमत रही कि ट्रॉली की चपेट में कोई अन्य वाहन नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव लहुआ गांव निवासी संचित कुमार बुधवार दोपहर करीब तीन बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान भरकर बिल्सी गल्ला मंडी में बेचने आ रहे थे। हाइवे पर सतेती के पास अचानक चलते ट्रैक्टर का एक्सल टूट गया और पहिया निकल गया। इससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और धान से भरी ट्रॉली हाईवे पर पलट गई। हादसे में चालक संचित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.