बदायूं, जुलाई 29 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। कछला-शाहबाद हाईवे पर गांव गुधनी के पास बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरनी ढकपुरा निवासी मुनीर पुत्र यादराम यादव अपनी पुत्री सविता के साथ बाइक से दवा लेने परौली गांव जा रहे थे। कछला-शाहबाद हाईवे पर गांव गुधनी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मुनीर और उनकी पुत्री सविता गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी बिल्सी ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया, लेकिन हालत ...