Badaun News: हाईवे पर ढाबा और बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में चोरी
बदायूं, सितम्बर 20 -- Badaun News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सिलहरी में शुक्रवार रात चोरों ने ढाबे और बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान को निशाना बनाते हुए काफी सामान चोरी कर लिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। सिलहरी निवासी रघुराज ने आमगांव निवासी युवक को अपने ढाबे और बिल्डिंग मैटेरियल की जमीन किराए पर दे रखी है। रघुराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सिलहरी में उनका ढाबा है और उसके पास ही बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान भी है। शुक्रवार रात चोरों ने दुकान का शटर और ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सामान चोरी कर लिया। पीड़ित के मुताबिक चोर इंवर्टर, ट्रैक्टर की बैटरी, एक गैस सिलेंडर, 12 एल्युमिनियम के भगौने, पांच भोजन की थालियां, दो गैस सिलेंडर, एक बड़ी कढ़ाई, एक मिक्सी, दो छत वाले पंखे समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। यह भी पढ़ें- Jahanabad...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.