बदायूं, जुलाई 22 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता।कछला-शाहबाद हाईवे पर सोमवार शाम आवारा गोवंश के कारण एक और सड़क हादसा हो गया। अंबियापुर गांव स्थित डीपॉल स्कूल के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक सामने आए गोवंश से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी एवं टाइल्स व्यापारी पवन किशोर माहेश्वरी पुत्र सुशील कुमार सोमवार शाम बैरमई बुजुर्ग स्थित अपने खेत से बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कछला-शाहबाद हाईवे पर अंबियापुर गांव के पास डीपॉल स्कूल के निकट पहुंचे, तभी अचानक छुट्टा गोवंश सड़क पर आ गया। इससे उनकी बाइक सीधे गोवंश से टकरा गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान बताया कि युवक के सिर में गहरी चोट आ...