Badaun News: हाईवे पर गिरा पेड़ बन सकता हादसे का सबब
बदायूं, अगस्त 19 -- Badaun News: सोमवार की रात भर हुई बारिश से हाईवे पर कई जगह पेड़ गिर गए। एमएफ हाईवे पर बारिश की वजह से पेड़ हाईवे पर गिर गया। इससे हादसे का खतरा राहगीरों को सता रहा है। इसके अलावा बिल्सी और कादरचौक रोड पर भी तमाम पेड़ गिरकर रोड को घेर रहे हैं। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। मगर, किसी भी स्थान पर वन विभाग या फिर यातायात पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इसी लापरवाही की वजह से किसी भी स्थान पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सोमवार को रात भर हुई तेज बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया था। सबसे ज्यादा खतरा हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर बढ़ गया है। रात भर की बारिश के बाद पुराने पेड़ धराशायी होकर रोडों पर गिर गए। सबसे ज्यादा राहगीरों को खतरा मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे पर बना हुआ है। यहां पर सिविल लाइंस क्षेत्र में सिलहरी और दहेमी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.