Badaun News: हाईवे पर कैंटर की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे, दो गंभीर
बदायूं, अक्टूबर 12 -- Badaun News: बिजनौर-बदायूं हाईवे पर सतेती चौराहे के पास रविवार दोपहर करीब तीन बजे तेज रफ्तार कैंटर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और वह दूर जाकर गिरा। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ौली निवासी साहब सिंह और धर्मपाल बिल्सी से कुछ सामान खरीदकर ई-रिक्शा से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बदायूं की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने सतेती चौराहे के पास ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में साहब सिंह और धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.