बदायूं, नवम्बर 28 -- Badaun News: उझानी। बदायूं-दिल्ली हाईवे पर अथैइया पुल के पास अचानक रोड पर आए कुत्ता को बचाने के फेर में तेज रफ्तार बाइक फिसल गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी उझानी लगाया गया, जहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को थाना सहसवान के गांव मोहिउद्दीनपुर निवासी 40 वर्षीय अजीज अहमद गांव के ही 30 वर्षीय नईम अहमद के साथ बाइक से उझानी आ रहे थे। रास्ते में अथैइया पुल के पास सड़क पर अचानक कुत्ता आ गया। कुत्ता को बचाने के फेर में उनकी बाइक फिसल गई। हादसे में वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस के स्टाफ ने उनको सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे की सूचना घायलों के परिजनों को दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...