बदायूं, जुलाई 22 -- Badaun News: बरेली मथुरा हाईवे पर निर्माण कार्य के चलते गांव विजय नगला पर पुलिया बंद होने की वजह से किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन पानी में डूब गई। इससे आक्रोशित किसानों ने विजय नगला स्थित पुलिया पर पहुंच कर हंगामा किया। किसानों ने पुलिया के नीचे अंडरपास बनाकर पानी के निकास की मांग की। बरेली-मथुरा हाईवे के कार्य के चलते जगह-जगह पुलिया का निर्माण किया जा रहा है जिसके चलते विजय नगला विद्याराम धर्मकांटे के पास निर्माण कर रही कंपनी के द्वारा पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। इस वजह से पानी का निकास बंद कर दिया गया है। इधर, लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र के गांव करतोली, ढकिया, विजय नगला, मोहम्मद नगर, तकीपुर, हसन नगर गौटिया गांव के किसान सूरजपाल, जागन सिंह,चरन सिंह, धर्मेंद्र , शिवराज, कंचन, मुन्ना लाल, धर्मवीर, मुनेंद्र...