Badaun News: हाईवे किनारे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
बदायूं, अगस्त 30 -- Badaun News: बिसौली। दोपहर करीब एक बजे एमएफ हाईवे स्थित चंदौसी रोड पर सड़क किनारे पेड़ पर अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यवाहक कोतवाल अमित चौहान ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस ने मृतक की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से ऐसा कोई सामान नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। न मोबाइल मिला और न ही कोई पत्र या अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने युवक को पहचानने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी。
मृतक की पहचान मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। उसने प्रिंटेड सफेद रंग की शर्ट और ब्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.