बदायूं, जुलाई 3 -- Badaun News: बिसौली, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के गांव भगतपुर में पशुशाला के ऊपर से गुजर रही जर्जर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर अचानक पशुशाला के ऊपर गिर गया। इससे पशुशाला में जानवरों को चारा डाल रहीं दादी और नातिन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं और पशुशाला में बंधी पांच भैंस की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह से झुलसीं दादी और नातिन को बाहर निकाला और घरेलू उपचार दिया। सूचना पर पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दादी, नानी को रूदायन सीएचवी भेजा गया। तहसील प्रशासन की टीम क्षति का आंकलन कर रही है। फिलहाल दादी, नातिन की हालत गंभीर बनी हुई है。 यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसाहादसे का विवरण गांव भग...