बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: इस्लामनगर। खेत में बाजरा निकालते समय काफी नीचे लटक रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से युवा किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हादसा इस्लामनगर थाना क्षेत्र के सगवा गांव में शनिवार को खेत में बाजरे की निकासी करते समय हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से किसान लालटे 27 वर्ष पुत्र हरिश्चंद्र की मौत हो गई। प्रेशर में बाजरे की बालियां डालने के लिए लोहे की परात लेकर उठे तो ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह मौके पर ही गिर पड़े। यह भी पढ़ें- Bareily News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत परिवार उन्हें इस्लामनगर के अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चंदौसी ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम...