Badaun News: हर साल 10 हजार घरों तक पहुंचाएंगे महाराणा प्रताप के चित्र
बदायूं, नवम्बर 16 -- Badaun News: शिवपुरम स्थित महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के मुख्यालय पर न्यासी परिषद की बैठक अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। इसमें बहुउद्देशीय महाराणा प्रताप भवन के निर्माण और ट्रस्ट की गतिविधियों के विस्तार पर चर्चा हुई। राठौड़ ने बताया कि अब तक एक लाख से अधिक घरों में महाराणा प्रताप के चित्र स्थापित कराए जा चुके हैं। अब प्रतिवर्ष दस हजार घरों तक चित्र पहुंचाने का लक्ष्य है। साथ ही लोगों को गुरु गोविंद सिंह और वीर शिवाजी के चित्र लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ट्रस्ट जरूरतमंदों को शिक्षा और चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध करा रहा है।उन्होंने बताया कि प्रस्तावित महाराणा प्रताप भवन में समाज के विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। बैठक में महाराणा प्रताप चौक की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए इस संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.