Badaun News: हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर बाजार गुलजार
बदायूं, अगस्त 15 -- Badaun News: हरियाली तीज उत्सव की पूर्व संध्या पर बाजार गुलजार दिखे। महिलाओं ने खूब खरीदारी की। चूड़ियों की दुकानों से लेकर शृंगार की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ दिखी। घर की साफ-सफाई की गई। महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी रचाई। तीज पर घरों में पकवान बनाने के लिए दुकानों पर भी भीड़ दिखी। हरियाली तीज का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। बाजार में शुक्रवार को हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। व्रत रखकर सजने संवरने के लिए महिलाएं साड़ी खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंचीं। हरे और पीले रंग की साड़ी खरीदने का क्रेज ज्यादा देखने को मिला। दुकानदारों ने महिलाओं की पसंद के हिसाब से दुकानों पर साड़ियों का स्टॉक पहले ही रख लिया था。 यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: हरियाली तीज पर महिलाओं ने लगवाई अपने हाथों पर मेहंदीमहिलाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.