बदायूं, अगस्त 3 -- Badaun News: दहगवां। हरिओम हत्याकांड में फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से दोनों को हाईवे से दबोच लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया。

गिरफ्तारी की जानकारी जरीफनगर थाना क्षेत्र में 31 जुलाई को हुई हरिओम की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को पुलिस ने मदारपुर के पास बदायूं-दिल्ली हाईवे से रिंकू और कमलेश पुत्र रामेश्वर निवासी कादरचौक, थाना जरीफनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना और सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया...