Badaun News: हत्या मामले में दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बदायूं, नवम्बर 12 -- Badaun News: मूसाझाग। मूसाझाग पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे दो आरोपियों को आलाकत्ल कुल्हाड़ी व फावड़े सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजन बाबू और अर्जुन बाबू पुत्रगण मुनेंद्रभान निवासी गांव गुरगांव थाना मूसाझाग के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को 10 नवंबर को दातागंज की तरफ मुख्य मार्ग से गांव कंडेला जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। घटना पांच नवंबर की है। वादी गंगाराम पुत्र हीरालाल निवासी गुरगांव ने तहरीर दी थी कि उसके पुत्र अवधेश को घर में घुसकर कुल्हाड़ी-फावड़े से वार कर मार दिया गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस पर मुनेंद्र सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.