बदायूं, अक्टूबर 28 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। पैक्स सचिव वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में पैक्स सचिव लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को भी हड़ताल पर रहे। पैक्स सचिवों की हड़ताल के चलते समितियों पर डीएपी एवं यूरिया का वितरण बंद है, ऐसे में किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि पैक्स सचिवों को नियमित वेतन दिया जाये, इसके साथ ही कैशलेस इलाज की सुविधा मिलना चाहिये। उन्होंने कहा कि जिले की समितियों पर सचिव काफी समय से कमीशन पर काम कर रहे हैं। इसके बावजूद उनका समय से भुगतान नहीं किया जाता है, जिसके चलते सचिवों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Banda News: कर्मचारियों की हड़ताल से खाद संकट, बुआई हो रही लेट उन्होंने कहा कि जब तक सचिवों एवं अन्य कर्मचारियों का रुका हुआ भु...