Badaun News: स्वीमिंग पूल से टिल्लू और बिजली का सामान चुराने वाला पकड़ा
बदायूं, अगस्त 24 -- Badaun News: बिसौली। स्वीमिंग पूल से टिल्लू पंप और बिजली का सामान चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से टिल्लू पंप, करीब 20 मीटर बिजली की वायरिंग और तार लगा बिजली का बोर्ड बरामद किया गया है। बिसौली कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना की जांच के दौरान कस्बे के मोहल्ला गदरपुरा निवासी आबिद पुत्र इकबाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि स्थित स्वीमिंग पूल से टिल्लू पंप और बिजली का सामान चोरी किया गया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आबिद को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से प्लास्टिक के बोरे में रखा एक टिल्लू पंप, करीब 20 मीटर बिजली की वायरिंग और तार लगा हुआ बिजली का बोर्ड बरामद हुआ।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.