Badaun News: स्वाति प्रथम, जिला स्तर के लिए चयनित
बदायूं, सितम्बर 25 -- Badaun News: बिसौली। मदनलाल इंटर कॉलेज बिसौली में आयोजित ब्लॉक स्तरीय पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता में सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज शरह बरौलिया के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग पोस्टर प्रतियोगिता में स्वाति सिंह ने प्रथम, वीरेश कुमार ने द्वितीय और अंश बाबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में साहिबा ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में अरमान सैफी चतुर्थ स्थान पर रहे।इन सभी छात्रों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने विजेता छात्रों व प्रभारी नीरज चौहान को बधाई दी। यह भी पढ़ें- विश्व नदी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता में रुद्र कुमार प्रथम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.