बदायूं, अगस्त 15 -- Badaun News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी सरकारी दफ्तरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। शाम होते ही तिरंगे की रोशनी से जगमगाते सरकारी कार्यालय अनोखी छटा बिखेर रहे थे। शहर में तमाम लोगों ने अपने घरों पर भी सजावट की। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरा जिला राष्ट्रभक्ति में लीन है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर से देहात में हर छत पर तिरंगा लगा नजर आ रहा है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर कलक्ट्रेट, विकास भवन, एसएसपी कार्यालय, पुलिस लाइन, कारागार, नगर पालिका, बीएसए कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय, एआरटीओ कार्यालय, लोक निर्माण विभाग कार्यालय समेत अन्य सरकारी दफ्तरों को सुंदर ढंग से तिरंगा रंग की झालरों से सजाया गया। शाम होते ही ये सरकारी भवन एक अलग ही चमक छोड़ रहे थे。 यह भी पढ़ें- Fatehpur News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जगमग रो...