बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: बदायूं। स्वच्छ मंडी, शुभ मंडी अभियान के तहत कृषि उत्पादन मंडी समितियों की सूरत पूरी तरह बदल उठी है। इस अभियान के तहत वजीरगंज और सहसवान कृषि उत्पादन मंडी समिति में सौंदर्यीकरण कार्य के साथ-साथ विशेष साफ-सफाई करायी गयी है। जिससे मंडी में आने वाले किसानों और व्यापारियों को एक नया और सुखद अनुभव मिल रहा है। सहसवान एवं वजीरगंज मंडी को स्वच्छ रखने के साथ-साथ मंडी सचिव प्रभात यादव ने किसानों को जागरूक करने के लिये परिसर की दीवारों पर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की आकर्षक पेंटिंग करायी है। इन पेंटिंग के माध्यम से किसान आसानी से अपने हित की योजनाओं की जानकारी कर लाभ ले सकेंगे। वजीरगंज मंडी में प्रवेश करते ही किसानों के सम्मान में लिखे गये प्रेरक स्लोगन हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं। जगह-जगह...