बदायूं, जुलाई 24 -- Badaun News: बदायूं। फुफेरे भाई की शादी में बुआ के घर शादी में आई इंटर की छात्रा अपनी बुआ साथ गंगा नहाते समय डूब गई। चीखपुकार व शोरशराबा होने पर ग्रामीणों ने किशोरी (बुआ) को सकुशल पानी निकाल लिया। इंटर की छात्रा (भतीजी) का पता नहीं लगा। उसकी तलाश में स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम भी जुटी है। घटना के बाद शादी वाले घर में खुशी की जगह सन्नाटा पसरा हुआ है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के करखेड़ी गांव निवासी सविता पुत्री कृपाल अपने पिता के बुआ-फूफा के घर पर उनके लड़के धर्मवीर की शादी में शामिल होने नगला वरन गांव आई। नगर वरन में रहने वाले बाबूराम पुत्र वीरपाल के बेटे धर्मवीर की शादी थी। इसी शादी में वह सविता अपने परिवार के यहां आई थी। बीते रोज गुरुवार की शाम सविता अपनी बुआ पूजा 16 वर्ष पुत्री बाबूराम के साथ नगला वरुण घाट ...