Badaun News: स्नान करते समय गंगा में डूबा युवक, तलाश जारी
बदायूं, अगस्त 30 -- Badaun News: बदायूं। गंगा स्नान के दौरान एक युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में डूब गया। साथ मौजूद साथी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना पुलिस और परिवार को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू करा दी है, लेकिन अभी उसका पता नहीं चला है। रविवार 30 अगस्त को हादसा सहसवान कोतवाली क्षेत्र के शुकराघाट गंगा घाट पर हुआ। उघैती थाना क्षेत्र के गांव सलामतपुर में रहने वाले करीब 25 वर्षीय बृजेश पुत्र भूरे अपने साथी मल्लू पुत्र रक्षपाल निवासी गांव विचोला, थाना जरीफनगर के साथ गंगा स्नान करने पहुंचे थे। दोनों गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान बृजेश अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मल्लू ने बृजेश को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.