बदायूं, नवम्बर 16 -- Badaun News: क्षेत्र के गोठा रोड पर स्ट्रीट लाइट के खंभे से सटाकर हाईटेंशन लाइन को निकाला गया है। इस वजह से हादसे का भय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्युत निगम की इस लापरवाही से किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। कस्बा वजीरगंज के गोठा रोड पर बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के खंबे के बिल्कुल बराबर से हाईटेंशन लाइन निकाली गई है। हाईटेंशन लाइन और स्ट्रीट लाइट के खंभे के बीच कम दूरी होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर राहगीरों और वाहन चालकों का लगातार आवागमन रहता है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बांस-बल्ली के सहारे दौड़ रही बिजली, हादसे की आशंका ऐसे में अगर किसी कारणवश हाईटेंशन लाइन स्ट्रीट लाइट के खंभे के संपर्क में आती है तो बड...