बदायूं, सितम्बर 16 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी को सीएचसी ले जाने के बाद स्टाफ नर्स के घर ले जाकर प्रसव कराने और नवजात पुत्री की मौत का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने सीएचसी प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bareily News: प्रसव के दौरान महिला की मौत, डाक्टर समेत तीन पर रिपोर्टमामला तहसील क्षेत्र के ग्राम खैरी निवासी निहालउद्दीन ने दिए प्रार्थना में कहा कि 10 सितंबर को उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर वह उसे सीएचसी बिल्सी लेकर पहुंचा। आरोप है कि वहां मौजूद एक आशा कार्यकर्ता ने पत्नी को एक स्टाफ नर्स के घर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद पत्नी को मोहल्ला नंबर दो में सिटी हार्टमैन स्कूल की गली के सामने स्थित स्टाफ नर्स के घर ले जाया गया।परिणाम आरोप है कि रात ...