बदायूं, जुलाई 24 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। स्कूल की छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रहे तीसरी कक्षा के छात्र को स्कूल वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। घायल छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला बिल्सी क्षेत्र के गांव दिधौनी का है। गांव निवासी सलमान पुत्र इकबाल, बिसौली रोड स्थित एक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र है। बुधवार को छुट्टी के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्कूल वैन ने उसे टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Balia News: 'खतरे में नौनिहाल' जिम्मेदार बेखबर टक्कर इतनी तेज थी कि छात्र साइकिल समेत सड़क किनारे खेत में जा गिरा। हादसे में उसके दाएं हाथ में गंभीर चोट आई, जबकि साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे...