Badaun News: स्कूल में पहुंचा कोबरा, मची भगदड़
बदायूं, जुलाई 20 -- Badaun News: बदायूं। प्राथमिक स्कूल में एक कक्षा में कोबरा के पहुंचने से हड़कंप मच गया। शिक्षकों ने कक्षा से बच्चों को बाहर निकाला। करीब दो घंटे तक कोबरा स्कूल में एक कक्ष की खिड़की पर बैठा था। मामला सिविल लाइन के गांव बदरपुर के प्राथमिक विद्यालय का है। विद्यालय बदायूं बिल्सी रोड के किनारे जंगल में बना है। जिसके चारो ओर घास फूस और पेड़ पौधे खड़े हैं। सोमवार सुबह कोबरा क्लास रूम में घुस गया। जिससे बच्चों में भगदड़ मच गई। कोबरा क्लासरूम की खिड़की पर काफी देर बैठा रहा। सूचना पर गांव की तमाम भीड़ लग गई। दो घंटे अफरातफरी का माहौल बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.