Badaun News: स्कूल बस की टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौत
बदायूं, अक्टूबर 12 -- Badaun News: बदायूं। सोमवार दोपहर बाद दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बिसौली में एमएफ हाईवे पर मदनजुड़ी गांव के पास हुआ। एक प्राइवेट स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने जा रही थी तभी सामने से एक बाइक पर सवार चार युवक बिसौली की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूल बस से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों को सीएचसी बिसौली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने निखिल (19 वर्ष) पुत्र रामवीर, रोहन (20 वर्ष) पुत्र महेश और ऋषभ (18 वर्ष) पुत्र सोमेंद्र निवासी ग्राम हत्सा को मृत घोषित कर दिया। वहीं चौथे युवक शिव (18 वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.