Badaun News: स्कूल बस और बाइक की टक्कर में युवक घायल
बदायूं, नवम्बर 15 -- Badaun News: क्षेत्र के गांव पड़ौलिया के पास शनिवार को स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। शहर के श्रीराम सरस्वती शिशु मंदिर की स्कूल बस और बाइक के बीच टक्कर हुई थी। इसमें बाइक सवार अवनेश पुत्र राजेंद्र निवासी हरिनगला, थाना कुंवरगांव घायल हो गया। पुलिस ने 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सर्विस रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.