Badaun News: स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़, मोबाइल नंबर मांगने का आरोप
बदायूं, अगस्त 6 -- Badaun News: बिसौली। स्कूल जा रही एक छात्रा की साइकिल रोककर उसका हाथ पकड़ने और मोबाइल नंबर मांगने का मामला सामने आया है। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची तो आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी पांच अगस्त की सुबह रोजाना की तरह साइकिल से इंटर कॉलेज बिसौली जा रही थी। सुबह करीब आठ बजे पैगा भीकमपुर गांव के पास एक अज्ञात युवक बाइक से उसका पीछा करते हुए पहुंचा। आरोप है कि युवक ने छात्रा की साइकिल का हैंडल पकड़कर उसे रोक लिया और उसका हाथ पकड़कर मोबाइल नंबर मांगने लगा। छात्रा के विरोध कर शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।ग्रामीणों ने तत्काल यूपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.