Badaun News: स्कूल जाने वाले रास्ते पर कब्जा, बच्चों को दिक्कत
बदायूं, जुलाई 7 -- Badaun News: उसावां देहात के मजरा रतेनगला के कंपोजिट स्कूल जाने वाले मुख्य मार्ग काफी सकरा है। इसके चलते बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में दिक्कत होती है। बच्चों का कहना है कि एक तरफ दीवार है तो दूसरी तरफ जगह वालों ने तारकशी की है। लोगों का कहना है कि रास्ते पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। स्कूल जाने वाले रास्ते पर जलभराव और कीचड़ होने से बच्चों को गंदगी के बीच से गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी यूनिफॉर्म खराब हो जाती है। कीचड़ से उठने वाली दुर्गंध के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों ने दातागंज एसडीएम एवं उसावां बीईओ को प्रार्थना पत्र देकर रास्ते को कब्जा मुक्त कराने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Katihar News: सड़क पर जलजमाव से विद्यालय जाने में बच्चों को परे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.