Badaun News: स्कूली बच्चों के ई-रिक्शा में मारी टक्कर, पांच घायल
बदायूं, अगस्त 21 -- Badaun News: क्षेत्र के गांव बरखेड़ा के सामने गुरुवार सुबह करीब आठ बजे छात्र-छात्राओं को लेकर जा रहे ई-रिक्शा में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत चार स्कूली बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। ई-रिक्शा चालक मोहम्मद आलम निवासी उसैता बच्चों को लेकर जा रहा था। ई-रिक्शा में विजय नगला थाना बिनावर निवासी छात्रा बबली आठ वर्ष, मानवी छह वर्ष, ऋषभ सात वर्ष और नानू आठ वर्ष सवार थे। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक स्कूल की ओर जाने के लिए वाहन मोड़ रहा था। इसी दौरान बदायूं की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा पलट गया और चालक समेत चारों बच्चे घायल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.