Badaun News: स्कूटी फिसलने से एएनएम घायल
बदायूं, जुलाई 26 -- Badaun News: बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक एएनएम शनिवार को ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सीएचसी बिल्सी के उपकेंद्र शहबाजपुर पर तैनात एएनएम रश्मि चौहान शनिवार को अपनी स्कूटी से क्षेत्र में नियमित टीकाकरण के लिए जा रही थीं। बताया गया कि वजीरगंज-सतेती मार्ग पर गांव नगला शाहबाद के पास सडक पर कीचड़ होने के कारण स्कूटी फिसल गई। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिनका एक हाथ टूट गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Rampur News: शाहबाद में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में चार जख्मी, रेफर यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: हादसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.