बदायूं, अगस्त 26 -- Badaun News: उझानी। नगर में एक सर्राफ के यहां सोने की नकली अंगूठी गिरवी रखने आई महिला को सर्राफ ने पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। मंगलवार की देर शाम एक महिला बिल्सी रोड पर अमित ज्वैलर्स की दुकान पर मजबूरी बताते हुए अंगूठी गिरवी रखने के लिए सुनार को दे दी। सुनार ने जब अंगूठी को चेक किया तो वह सोने की नहीं थी। जिस पर महिला सर्राफ से सोने की अंगूठी बताकर बहस करने लगी। बाद में पता चला कि यही महिला पहले भी सोने की नकली अंगूठी अन्य सर्राफ के यहां गिरवी रखने आई थी। यह भी पढ़ें- लोन फर्जीवाड़ा की पुलिस ने शुरू की जांच, साक्ष्यों का हो रहा सत्यापन कुछ जगह महिला को सफलता भी मिल चुकी है। इसका संदेह होने पर सर्राफ ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस महिला को थाने ले गई है। जहां महिला पुलिस पूछ...