Badaun News: सोत नदी के पुनरुद्धार एवं हरित तट विकास की डीपीआर शासन भेजी
बदायूं, अगस्त 29 -- Badaun News: बिसौली। सोत नदी के पुनरुद्धार और दोनों तटों को हरित पट्टी के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। सीडीओ गामिनी सिंगला की पहल पर सिंचाई, ग्राम्य विकास, जल निगम और वन विभाग को समन्वय स्थापित कर विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गये हैं। बिसौली रेंजर मनोज कुमार ने सोत नदी पुनरुद्धार एवं हरित तट विकास की विस्तृत डीपीआर तैयार कर उच्च स्तर पर भेज दी है। शासन से मंजूरी मिलते ही प्रस्तावित कार्य को नवंबर माह से धरातल पर उतारने की तैयारी है। वहीं इसकी नाप तोल की जिम्मेदारी राजस्व विभाग को सौंपी गई है। कार्य योजना के अनुसार सोत नदी के दोनों किनारों पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण, हरित पट्टी विकास, कृषि वानिकी विस्तार, ग्राम समाज की भूमि पर बहुउद्देशीय पौधरोपण कराया जायेगा। योजना में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.