बदायूं, नवम्बर 8 -- Badaun News: बिसौली। तहसील क्षेत्र के सोई गांव स्थित श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर एवं संत सेवा आश्रम में आयोजित श्रीमारुतिनंदन महायज्ञ, रामलीला और रासलीला का धार्मिक आयोजन भव्यता के साथ संपन्न हुआ। महायज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न तीर्थस्थलों से पहुंचे करीब आठ हजार साधु-संतों को सम्मानपूर्वक कंबल और नकद दक्षिणा भेंट की गई। संतों की भारी मौजूदगी से सोई धाम का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। जय सियाराम और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...