बदायूं, नवम्बर 7 -- Badaun News: जनपद के सोई स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर एवं संत सेवा आश्रम में श्री श्री 1008 विदेहन्दिनी शरण जी महाराज (सोई आश्रम वाले) की असीम कृपा से आयोजित श्रीमारुतिनंदन महायज्ञ, रासलीला एवं श्री रामलीला दर्शन के धार्मिक अनुष्ठान से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है। आयोजन में शामिल होने के लिए उत्तराखंड, काशी, मथुरा, चित्रकूट, वृंदावन सहित देश के विभिन्न तीर्थस्थलों से हजारों की संख्या में साधु-संत सोई धाम पहुंच रहे हैं। करीब पांच हजार से अधिक साधु-संतों के आगमन से सोई धाम का वातावरण पूरी तरह तीर्थनगरी जैसा हो गया है। अनेक संत यहां कल्पवास कर धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हो रहे हैं। आयोजन का शुभारंभ एक नवंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ था। इसके बाद दो से चार नवंबर तक रासलीला व पांच और छह नवंबर को श्रीरामलीला दर...