Badaun News: सैफपुर में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, जलभराव
बदायूं, अगस्त 21 -- Badaun News: इस्लामनगर। क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सैफपुर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। गांव के मुख्य मार्ग पर नालियां और नाले चोक होने के कारण गंदा पानी सड़क पर तालाब की तरह भरा हुआ है। लंबे समय से नालियों की साफ-सफाई न होने के कारण रोड किनारे बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियां उग आई हैं, जिससे पानी की निकासी का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या आज की नहीं है, बल्कि पिछले कई महीनों से बनी हुई है। गांव का गंदा पानी और बरसात का पानी एक साथ मिलकर मुख्य सड़क पर बह रहा है। यह वही मुख्य मार्ग है जिससे होकर ग्रामीणों को खेतों पर जाना होता है और स्कूली बच्चों को स्कूल जाना पड़ता है,जिससे उनकी ड्रेस खराब होने के साथ-साथ बीमारियों का भी खतरा बना रहता है। कई बार बच्चे फिसल कर इसी गंदे पान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.